फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर महिला से बनाया अवैध संबंध

Sun, 20 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने अवैध संबंध बनाए और उसे गुजरात ले जाकर बंधक बनाते हुए प्रताड़ित करता रहा। किसी तरह घर पहुंची महिला ने युवक के परिजनों को उलाहना दिया तो उन्होंने भी धमकाया। कोर्ट के आदेश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


क्षेत्र की महिला ने बताया कि आरोपी कुलदीप यादव ने उसे पांच साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर भगा ले गया। गुजरात में ले जाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा और बंधक बनाकर प्रताड़ित करता रहा। इस बीच महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। शादी का दबाव बनाने के बावजूद वह तैयार नहीं हुआ। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी महिला अपने गांव लाैटी। युवक के परिवारवालोें को उलाहना दिया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली से लेकर उच्चाधिकारियोें तक से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें