फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कालरात्रि को भक्तों ने पूजा, मांगा आशीर्वाद

Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और शीतलाधाम कड़ा में मां काली की पूजा की। इसके अलावा घरों में कलश स्थापित कराने वाले भक्तों ने देर रात मां काली के मंत्रों का जप कर मुराद पूरी करने की कामना की। सातवें दिन शीतलाधाम कड़ा में जिले के अलावा गैर जनपदों से आए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


  नवरात्र पर्व धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पर्व को लेकर भक्तों में और अधिक उल्लास बढ़ने लगा है। शनिवार को सातवें दिन पूजा पंडालों, देवी मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि का दर्शन-पूजन किया। सातवें दिन भक्तों ने पूजा पंडालों में देर रात तक जागरण, भक्तिगीतों के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके अलावा घरों में कलश स्थापित करने वाले भक्त देर रात तक मां के सातवें स्वरूप का मंत्र जपकर पुण्यार्जन किया। शीतलाधाम कड़ा में सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्तों का तांता देवी दरबार में लग गया। मंदिर का पट खुलते ही कतार में खड़े भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन किया। भक्तों के जयकारे से पूरा शीतलाधाम गुंजायमान रहा।

देवी कथा सुनने को उमड़ रही भीड़
नगर पंचायत भरवारी पानी टंकी रोड पर श्री दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल में देवी कथा का आयोजन प्रतिपदा से चल रहा है। कथा वाचक राम सजीवन मधुकर द्वारा प्रतिदिन देवी के महात्म को बताया जा रहा है। सातवें दिन शनिवार को देवी कालरात्रि की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मां कालरात्रि भक्त का कल्याण करने वाली हैं। इनकी उपासना करने वाले भक्त को कभी कोई भी बाधा छू नहीं सकती। कथा का आयोजन भरवारी निवासी जगदीश शिवहरे द्वारा कराया जा रहा है। इसके अलावा कस्बे के हनुमान मंदिर पुरानी बाजार, मेहता रोड, गौरा रोड, डांड़ बाबा मोहल्लों में बने पूजा पंडालों में देर रात तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें