लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि को अखंडता दिवस घोषित करने की मांग अपना
दल ने की है। परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सोमवार को अद कार्यकर्ताओं ने
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उधर, पुण्यतिथि पर आयोजित
गोष्ठी में अद नेताओं ने लौहपुरुष के दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प
लिया।
लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर सोमवार को अपना दल कार्यकर्ता ने
मंझनपुर में गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा ने कहा
कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने आजादी के बाद अलग-अलग राहों पर चल रही देशी
रियासतों को एक करने का जो ऐतिहासिक काम किया है। इसी से आज देश की अखंडता
बरकरार है। अन्य वक्ताओं ने भी देश की आजादी और उसके बाद लौहपुरुष के किए
गए कामों को याद किया। वक्ताओं ने लोगों से उनके दिखाए रास्ते पर चलने का
आह्वान किया गया।
गोष्ठी के बाद अद नेताओं ने राष्ट्रपति को
संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें लौहपुरुष की पुण्यतिथि
को राष्ट्रीय अखंडता दिवस घोषित करने, राजघाट दिल्ली के स्मृति स्थल पर
लौहपुरूष की प्रतिमा लगवाने, राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन किए जाने की मांग
की गई। इस मौके पर मनोज विश्वकर्मा, वासुदेव पटेल, नरेंद्र सिंंह गौड़,
राजू मौर्य, जय सिंह, सुरेश पटेल, मनोज कुमार, शुभेंद्र श्रीवास्तव, लालजी
आदि मौजूद रहे।