फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, विवाह फिर धोखा, पुलिस ने प्रेमी की शादी रोकी

विज्ञापन
Love, marriage cheated again, police stopped lover's marriage
विज्ञापन
कस्बे का एक युवक प्रेम विवाह करने के सात साल बाद बुधवार को दूसरी शादी रचाने जा रहा था। इसकी भनक लगने पर पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर शादी रोके जाने की मांग की। प्रेमी के घर पुलिस ने दबिश दी तो वह भाग निकला। पुलिस ने युवक के पिता को सुलह नहीं होने तक शादी नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे में रहने वाला युवक वर्ष 2013 में मोहल्ले में रहने वाली गैर बिरादरी की युवती को प्रेमजाल में फंसा ले गया था। इसके बाद दोनों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस को दी तहरीर में युवक की प्रेमिका ने बताया कि उसका प्रेमी भगाकर गुड़गांव (हरियाणा) ले गया। वहां मंदिर में प्रेमी ने उसके साथ शादी की। वर्ष 2016 में प्रेमी की बहन की शादी थी।
इस वैवाहिक समारोह में वह उसे लेकर अपने घर आया। इसके बाद वह फिर से हरियाणा चले गए। तीन सितंबर 2020 को उसका पति अपने घर अजुहा ले आया। आरोप है कि ससुराल वालों ने चार सितंबर को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। काफी प्रयास के बाद भी पति उसे अपनाने को राजी नहीं हुआ तो प्रेमिका ने अदालत में वाद दाखिल किया।
विज्ञापन

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच पता चला कि युवक सैनी कोतवाली के मोचारा गांव में दूसरी शादी करने जा रहा है। बुधवार को विवाह का कार्यक्रम होना था। मामले की भनक लगने पर युवक की कथित पहली पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के साथ ही उसने अपनी शादी से जुड़े कुछ प्रमाण भी दिए। इस पर पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे युवक के घर जाकर शादी रोकने को कहा। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस की चेतावनी के बाद बरात ले जाने की तैयारी रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें