लोहदा मे पीड़ित परिवार से पूछताछ करती प्रतापगढ़ पुलिस। स्रोत: पुलिस
सैनी कोतवाली के लोहंदा कांड की जांच प्रतापगढ़ पुलिस ने शुरू कर दी है l बृहस्पतिवार प्रतापगढ़ के यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह की अगुवाई मे तीन सदस्यीय टीम कौशाम्बी आई l लोहंदा गांव में पीड़ित परिवार के साथ ही मंझनपुर आकर एसपी से मुलाकात की l टीम प्रभारी ने बताया कि एसआईटी अब नए सिरे से जांच करेगी l इसे लेकर टीम घटना से जुड़े अभिलेख अपने साथ ले गई l
एसआईटी प्रभारी ने इस प्रकरण में पहले जांच करने वाले संबंधित अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल की। कौशाम्बी के एसपी राजेश कुमार द्वारा गठित एसआईटी टीम के सदस्यों से पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद वह टीम के साथ प्रतापगढ़ रवाना हो गए।
बहुचर्चित कांड की जांच कर प्रतापगढ़ एसआईटी अपनी रिपोर्ट एडीजी प्रयागराज को सौंपेगी। कौशाम्बी के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एसआईटी की टीम बृहस्पतिवार को यहां आई थी। जांच के लिए वह संबंधित अभिलेख अपने साथ ले गई है। कौशाम्बी की पुलिस जांच टीम का पूरा सहयोग करेगी। इसका निर्देश भी जारी कर दिया गया है।