फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में लोधपुरवा गांव में बवाल

Fri, 06 Nov 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सीसी मार्ग निर्माण के विवाद में बुधवार की रात कौशाम्बी के लोधपुरवा गांव में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चलने के साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में पूर्व प्रधान समेत दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं रात में हुई घटना में इलाकाई पुलिस पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर का घेराव किया। एसपी ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोधपुरवा गांव लोहिया गांव चयनित है। यहां इन दिनों सीसी मार्ग निर्माण कराया जा रहा है। गांव के मेवालाल के घर से पप्पू के मकान तक बन रहे मार्ग की जमीन को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया। इस दौरान पप्पू और पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। तीखी नोंक-झोंक होती देख दोनों तरफ के अन्य लोग भी जुट गए। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग भिड़ गए। इनमें लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर भी चले। वहीं हवाई फायरिंग भी की गई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे के इस हमले में दिलीप कुमार (22), पप्पू (35) और दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान शशिकांत (45) और बच्चीलाल घायल हो गए।

उधर, मारपीट और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका से घबराए गांववालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुई। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दिलीप की तहरीर पर दिग्विजय, पूर्व प्रधान शशिकांत, गुड्डन, भैयन, रमेश और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं दिग्विजय की तहरीर पर पप्पू, दिलीप, देवनाथ, सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं रात में हुई घटना में पुलिस द्वारा मनमानी कार्रवाई से भड़के घायल दिलीप  के परिजन गांव के मेवालाल, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, हरिश्चंद्र, बब्लू, मीना देवी, फिरोज अहमद, सुन्दरी, गुडिया, ऊषा देवी आदि ने पुलिस अधीक्षक का घेराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें