फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विकास भवन के शौचालयों से हट गए ताले

Sat, 15 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विकास भवन के शौचालयों में सफाई के साथ-साथ खुले ताले। संवाद - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
विज्ञापन
। विकास भवन में जिले भर से आने वाले लोगों तथा कर्मचारियों के लिए दस शौचालय बनाए गए थे। इन शौचालयों में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा था। यहां किसी शौचालय में ताला बंद था, तो कहीं सफाई व्यवस्था बदहाल रही। यहां पर आने वाले फरियादियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को
विज्ञापन

शौचालय से सभी ताले हटा लिए गए। साथ ही सभी शौचालयों की साफ-सफाई करवा दी। बता दें कि विकास भवन में लगभग 42 विभागों के कार्यालय हैं। यहां के सभी शौचालय बदहाल हो गए थे। यहां आने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लोगों की इन समस्याओं को देखते हुए बुधवार और बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें