फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित को मृत दर्शा बंद कर दी पेंशन

Thu, 14 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। ग्राम विकास अधिकारी और अन्य ब्लाक कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा 6 महीने से बसोहनी गांव का एक वृद्ध भुगत रहा है। आरोप है कि वह जीवित है। फिर भी उसे मृत दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई है। बीडीओ और समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। भुक्तभोगी ने बुधवार को इस मनमानी की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन


सिराथू ब्लाक क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी छंगूलाल पुत्र स्व. राम सेवक गरीब वृद्ध है। उसने बताया कि निराश्रित होने के कारण उसे वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। पर, छह महीने से उसके खाते में पेंशन नहीं भेजी जा रही है। इससे वह आर्थिकतंगी का शिकार है। खाते में पेंशन नहीं आने की शिकायत उसने समाज कल्याण अधिकारी से की। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय आकर जानकारी की, तो पता चला कि उसके नाम के आगे मृत लिखकर पेंशन रोक दी गई है। भुक्तभोगी का कहना है कि वह जिंदा है और खुद ही अपने घरेलू कामकाज भी कर लेता है। इसके बाद भी उसे मृत दर्शा दिया गया है।

उसने इसके पीछे गांव के ही कुछ लोगों की साजिश करार दिया। आरोप है कि मृत दिखाकर पेंशन रोके जाने की शिकायत उसने ग्राम विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई। पेंशन नहीं मिलने से परेशान वृद्ध ने बुधवार को कलेक्ट्रेट आकर डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण की जांच कर शिकायत का निस्तारण जल्द करके रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें