फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बजट के अभाव में बंद पड़ी पशुधन बीमा योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालकों और किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित पशुधन बीमा योजना जिले में कई महीनों से बंद पड़ी है। बजट जारी नहीं होने के कारण योजना दोबारा शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी और पशुओं में फैल रही बीमारियों के बीच गैर बीमित पशुओं की मौत होने पर पशुपालकों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की इस योजना के तहत दुधारू गाय, भैंस समेत अन्य पशुओं का बीमा कराया जाता है। बीमारी, दुर्घटना व प्राकृतिक कारणों से पशु की मौत होने पर बीमा राशि उपलब्ध कराई जाती है। इससे छोटे और मध्यम किसानों को बड़ी राहत मिलती थी।
ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। योजना बंद होने से नए पशुओं का बीमा नहीं हो पा रहा है, जबकि पुराने बीमा की अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण भी नहीं हो रहा है। पशुपालकों रामप्रसाद, समयलाल और शिवमूरत सिंह समेत कई लोगों ने योजना जल्द शुरू कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पशुधन बीमा योजना का संचालन निदेशालय स्तर से होता है। निदेशालय से योजना संचालन के लिए निर्देश मिलते ही पशुपालकों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। योजना के बंद होने से पैदा हो रही परेशानियों के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही योजना चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, जिला पशु चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें