फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फरियादियों की सुनी पीड़ा, आंधी पीड़ितों को बंधाया ढांढस

Sat, 13 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
डहिया में आंधी पीड़ितों से मुलाकात करती हुई चायल विधायक पूजा पाल। संवाद
विज्ञापन
चायल विधायक पूजा पाल ने शुक्रवार को विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, डहिया गांव पहुंचकर आंधी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान रेही गांव के बृजेश कुमार ने मार्ग पर जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा जमीन विवाद, बिजली और पेयजल से जुड़ी शिकायतें भी विधायक के समक्ष रखी गईं। विधायक ने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
इसके बाद विधायक डहिया गांव पहुंचीं, जहां बुधवार की आंधी में प्रभावित चंद्रलेखा, सुनीता, जगन्नाथ पासी, रामऔतार पाल, बैजनाथ और दुखीलाल आदि परिवारों का हाल जाना। विधायक ने पूर्ति निरीक्षक से वार्ता कर बेघर हुए घनश्याम को 10 दिन का राशन उपलब्ध कराया तथा आवास, मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें