फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लाइन मैन की पत्नी ने सिपाही पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विद्युत कर्मी की पत्नी ने एक सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बीती शाम चौकी के सिपाही उसके घर पहुंचे और देशी शराब बनाने का आरोप लगाते हुए पूछताछ करने लगे। महिला ने घर की तलाशी लेने की भी सहमति जताई। इसी दौरान महिला का पति घर से बाहर आया। आरोप है कि उसमें से एक सिपाही ने गालीगलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में महिला ने सैनी कोतवाली में शिकायत की है। वहीं, सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ है तो जांच कराकर सिपाही पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें