फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्दी में गुड़ की बढ़ी मांग, बाजारों में लौटी रौनक

Sat, 03 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर ​स्थित दुकान में रखा गुड़ का स्टाक।  संवाद
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में गुड़ की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ठंड बढ़ते ही लोग चीनी के बजाय गुड़ को अपने खानपान में शामिल कर रहे हैं। सेहत के लिहाज से फायदेमंद होने के कारण बिक्री बढ़ने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है, बल्कि इससे जुड़े कारोबार को भी सहारा मिल रहा है।
विज्ञापन

मंझनपुर के किराना व्यापारी दिनेश ने बताया कि इन दिनों देसी गुड़ की अच्छी खपत है। सर्दी में इससे बनी मिठाइयों, तिल-गुड़, गुड़ की चाय और गर्म पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। लोग इसे सर्दी-जुकाम से बचाव और शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए उपयोग करते हैं। आयुर्वेद में भी गुड़ को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है।
वहीं, किसान नरेंद्र, बबलू और रमेश ने बताया कि गन्ने की पेराई के बाद तैयार होने वाला ताजा गुड़ इस मौसम में बेहतर दामों पर बिक रहा है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है। वहीं, इससे जुड़े छोटे व्यापारी और कारीगर भी व्यस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों की आजीविका गुड़ निर्माण और बिक्री पर निर्भर है। चिकित्सकों के मुताबिक सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें