फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लाइनमैन को पीटा, सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा

Sat, 01 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम के शादीपुर गांव में बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने गए संविदा लाइनमैन की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पिटाई से जख्मी लाइनमैन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कड़ा के दारानगर निवासी दिलीप यादव स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन है। बताया कि बुधवार को अवर अभियंता के निर्देश पर वह बकाएदारों के घर का कनेक्शन काटने शादीपुर गया था। इसी दौरान शादीपुर का ही तनवीर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई समीर व परिवार के मोइजउद्दीन और आशिफ के साथ मिल उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
ग्रामीणों के दखल देने पर किसी तरह उसकी जान बची। पिटाई से जख्मी लाइनमैन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को अवर अभियंता राजपत रजक के साथ थाने जाकर पीड़ित ने तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेई व लाइनमैन ने संयुक्त तहरीर दी थी। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें