फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मड़ाई करने गए किसान की लाइसेंसी रायफल व लाखों के गहने चोरी

Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान साथ ही वह बक्सा जिसमें रखीं थी रायफल। स्रोत- ग्रामीण - फोटो : मेडिकल कॉलेज में भर्ती बाघ के हमले में घायल महिला।
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के लोधन का पूरा गांव से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने परिवार के साथ मड़ाई करने गए किसान के सूने घर से लाइसेंसी रायफल, नकदी व लाखों की कीमत के गहने पार कर दिए। जानकारी के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोधन का पुरवा निवासी रजवंत कुमार किसान हैं। बृहस्पतिवार की रात वह परिवार के साथ गेहूं की मड़ाई करने खेत गए थे। घर पर ताला बंद था। इसी बीच चोर घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरो में रखी अलमारी व संदूक खंगालकर कीमती सामान, जेवर व रायफल उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह फसल लेकर रजवंत घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख परेशान हो गए।
रजवंत ने घर के भीतर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था रायफल, नकदी और जेवरात गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने लगे। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें