फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जीवित व्यक्ति को मृत दिखाने वाला लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर वरासत के आवेदन को निरस्त करने के मामले में एसडीएम ने बृहस्पतिवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दोबारा आवेदन लेकर वरासत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

चायल तहसील के डहिया अमिरसा गांव निवासी शिव पूजन साहू के मुताबिक उनके पिता असरफी लाल साहू के नाम चरवा गांव स्थित भूमिधरी जमीन है। पिता के निधन के बाद शिव पूजन ने अपने भाई सज्जन लाल साहू के नाम से बीते 19 जुलाई को वरासत का आवेदन किया था। आरोप है कि हल्का लेखपाल सुमित कुमार ने बिना जांच किए भाई को मृतक दिखा कर आवेदन निरस्त कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार सौरभ सिंह को नामित किया था। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार की जांच आख्या रिपोर्ट पर एसडीएम अरुण कुमार ने हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही राजस्व अभिलेख में वरासत दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को चेतावनी दी है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें