फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी चार्ज के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में कौशाम्बी के लेखपालों ने गुरुवार को मंझनपुर के डायट मैदान में धरना प्रदर्शन किया। आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की। लेखपालों ने चेतावनी दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी। वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर एक पखवारे से कौशाम्बी के लेखपाल हड़ताल पर चल रहे है। दो दिन पहले वह अपनी मांगों को लेकर लखनऊ गए थे। जहां पर उनके ऊपर लाठी चार्ज करा दी गई। जिससे लेखपालों में जबरदस्त आक्रोश है। गुरुवार को डायट मैदान में जमा लेखपालों को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि सरकार मांग पूरी करने के बजाए लेखपालों पर लाठी चलवा रही है।

सरकार को इसका खामियाजा अगले चुनाव में भुगतना होगा। कहा कि लेखपाल एकजुट होकर आंदोलन करें। जिला मंत्री धर्मराज ने कहा कि प्रदेश सरकार लाठी के दम पर लेखपालों की आवाज दबाना चाहती है। इसके कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सरफराज हुसैन, नजमुल हसन, शिवनारायण यादव, श्यामनारायण मिश्र, ओमप्रकाश गुप्त, अवध नरेश सिंह, शंकर दयाल सिंह, हरिमोहन तिवारी, योगेंद्र सिंह, मुमताज अहमद, महंत लाल, ज्ञानपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें