फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कूलों में खुलेंगे लीगल लिटरेसी क्लब, संविधान के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी

Fri, 16 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए लीगल लिटरेसी क्लब या संविधान संवाद फोरम बनाए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देकर जागरूक नागरिक बनाना है।
विज्ञापन

डीएलएसए की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर संविधान दिवस को लेकर 15 अक्तूबर से अभियान शुरू किया गया है। 20 अक्तूबर तक सभी विद्यालयों में क्लब गठित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक क्लब का संचालन एक शिक्षक के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य और संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है।
साथ ही कहा कि क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के योगदान, संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके तहत विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद और संविधान से जुड़ी अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन गतिविधियों का समन्वय करेगा। अभियान का समापन 26 नवंबर को संविधान दिवस पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें