फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता

Sat, 11 Jul 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चायल (ब्यूरो)। चरवा इलाके के एक गांव की  विवाहिता तीन बच्चों को छोड़कर बृहस्पतिवार की शाम प्रेमी के घर चली गई। उधर, विवाहिता के लापता होने की खबर मायके वालों को चली तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है।
विज्ञापन


गांव में बच्चों के साथ वह रहती थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से उसके संबंध हो गए। जब इसकी जानकारी घरवालों को लगी  तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया। देर शाम तक थाने में चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। विवाहिता ने ससुरालवालों पर तमाम आरोप लगाए। इसके अलावा वह घर भी लौटने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें