फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खेतों में सीखा क्रिकेट, नवोदय ने संवारा और खेला नेशनल

Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आलोक सिंह, क्रिकेटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आलोक सिंह पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय टेवा के 10वीं के छात्र है। यह इनकी एक सामान्य पहचान है। आलोक खेल के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इन्होंने दो बार नेशनल खेला है। इसके साथ ही इनका चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) में भी हुआ है। हालांकि यह प्रतियोगिता प्रायोजक नहीं मिलने से निरस्त हो गई।
विज्ञापन

चायल के चंद्रसेन निवासी निगम सिंह के पुत्र आलोक का नवोदय विद्यालय में 2021 में चयन हुआ था। इसके बाद से वह स्कूल में क्रिकेट का अभ्यास करने लगे। दो साल बाद ही आलोक की प्रतिभा निखरकर सामने आने लगी। 2023 में आलोक ने अमेठी और 2024 में हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुई नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नेशनल खेला। इसी साल इनका चयन एसजीएफआई में हो गया। हालांकि प्रायोजक नहीं मिलने से यह प्रतियोगिता नहीं हुई। इस साल 10वीं होने के कारण आलोक ने खेल से दूरी बनाए रखी है। प्राचार्य एके श्रीवास्तव ने बताया कि आलोक का खेल में स्टेमिना बेहतर है। विद्यालय से उनको पूरा सहयोग मिलता है। अगले साल की प्रतियोगिता में आलोक फिर अपने खेल का प्रदर्शन दिखाकर सबको हैरान कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें