फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की पाइप लाइन में लीकेज, बीस बीघा फसल डूबी

Tue, 09 Apr 2019 12:51 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
Crop Damage
विज्ञापन
बारा। जोगापुर पंप कैनाल की जर्जर पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज है। ढेकहाई गांव में पंप कैनाल की लीकेज पाइप लाइन से तमाम किसानों की करीब बीस बीघा गेहूं की खड़ी फसल डूब गई। किसानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। इसके बावजूद समस्या निस्तारित नहीं होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


जोगापुर पंप कैनाल की कनैली माइनर ढेकहाई गांव से होते हुए नैनुआ सलेमपुर तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। ढेकहाई गांव के किसान असफाक खां, चांद बाबू, मशर्रफ खां, राम बालक मौर्या, छेदी लाल मौर्या, नजीर अहमद आदि ने बताया कि उनके गांव के पास माइनर की पाइप लाइन जर्जर है। पाइप लाइन से पानी का तेज रिसाव होता है। यह पानी खड़ी फसल को नुकसान करता है। पिछले दिनों पाइप लाइन से रिसाव के इस पानी ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया। इससे किसानों की करीब बीस बीघा फसल डूब गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें