फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारक बदलने आ रहे सियासी बयार

Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बह रही चुनावी बयार को अपने पक्ष में करने के लिए जल्द ही स्टार प्रचारकों में वार तेज होगा। चुनाव को नई दिशा व रंग देने के लिए स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मांग राजनीतिक दलों ने तेज कर दी है। चुनावी महासमर में उतरे सूरमाओं को इन्हीं स्टार प्रचारकों से काफी उम्मीदें हैं। पीएम मोदी की जनसभा सीएम अखिलेश व राहुल गांधी के रोड शो व मायावती की रैली की तैयारी तेज हो गई है। 20 फरवरी को पीएम मोदी की रैली कराने की भाजपाइयों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  जिले की तीनों सीटों पर प्रत्याशियों को जिताने के लिए स्टार प्रचारकों का वार जल्द ही शुरू होगा। सिराथू, मंझनपुर और चायल सीट पर राजनीतिक आबो हवा बदलने में काफी हद स्टार प्रचारक सफल रहे हैं। इसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम मांगना शुरू कर दिया है। 20 फरवरी को भरवारी के भंवस मेहता में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली हो सकती है। कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन भाजपाइयों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। वहीं 18 फरवरी को सीएम अखिलेश यादव व राहुल गांधी का रोड शो कराने की तैयारी सपाई कर रहे हैं। एक जनसभा कराने की भी तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। 17 फरवरी को मायावती की रैली फतेहपुर के खागा में होगी। यह रैली कौशाम्बी व फतेहपुर की सरहद में कराई जा रही है। इस रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए बसपा कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। इनके अलावा अन्य स्टार प्रचारकों का भी कार्यक्रम मांगा गया है।  भाजपा ने स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं को बुलाने की मांग की है।


आज आएंगे सतीश मिश्र
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के कुम्हियांवा में गुरुवार को बसपा की जनसभा को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र संबोधित करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध ने बताया कि इस जनसभा में तीनों विधानसभा सीट से कार्यकर्ता बुलाएं गए हैं। देर रात तक बसपाई जनसभा की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें