फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो साल में नहीं बन पाया कोसम इनाम का वृहद गो संरक्षण केंद्र

Fri, 04 Aug 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोसम इनाम गांव का निर्माणाधीन गोशाला      संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के कोसम इनाम में बन रहा गो संरक्षण केंद्र दो साल में भी तैयार नहीं हो पाया है। अफसर केवल कागजों पर इसे रफ्तार दे रहे हैं, जबकि छुट्टा मवेशियों ने किसानों की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन

कोसम इनाम गांव में 1.20 करोड़ रुपये से वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण होना है। दो साल पहले इसका काम शुरू हुआ था। पिछले साल सितंबर में ही इसे पूरा होना था, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते ऐसा नहीं हो सका। एक महीने पहले निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करने आए सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी से ग्रामीणों ने मुलाकात की थी। नौहाई गांव के किसान सतीश, पंचम, कोसम इनाम के बुधराम, अंसार, निसार, मोहन ने सीडीओ को बताया था कि क्षेत्र में बड़ी तादाद में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। फसलों को बचाना मुश्किल है। गोशाला का काम अधूरा होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। किसानों की समस्या सुनकर सीडीओ ने नाराजगी जताई थी। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, इसका भी असर नहीं हुआ। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
दिन- रात फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। रात में हल्की सी झपकी भी आ जाए तो मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं। जिससे सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
राजू किसान, कोसम इनाम

दो साल से गोशाला का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। रामचंद्र, किसान नौहाई
गोशाला का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ। काम चल रहा है, जैसे ही निर्माण पूरा होगा, वैसे ही छुट्टा गोवंशों को संरक्षित करा दिया जाएगा।

प्रवीण कुमार, बीडीओ कौशाम्बी

कोसम इनाम गांव का निर्माणाधीन गोशाला      संवाद

कोसम इनाम गांव का निर्माणाधीन गोशाला      संवाद

कोसम इनाम गांव का निर्माणाधीन गोशाला      संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें