फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनपरा में जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल

Wed, 03 Oct 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। क्षेत्र के धनपरा गांव में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर घायलों को भर्ती  करा दिया।  बताया जाता है कि धनपरा निवासी घनश्याम पुत्र रामऔतार का पड़ोसी सुखराम से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। घनश्याम, अरुण कुमार, दिलीप,  श्यामकली व गुजराती आदि घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्षे के सुखराम और सुखरानी आदि घायल हो गए।ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामले में करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें