फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध लगा किसान के घर से नकदी-गहने समेत लाखों की चोरी

Wed, 09 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भखंदा गांव में रविवार रात एक किसान के घर सेंध लगाकर चोर नकदी-गहने समेत लाखों का सामान समेट ले गए। मौका मुआयना कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भखंदा निवासी महेंद्र सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह और उनके परिजन अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध लगाकर भीतर घुसे चोर उनका और उनकी चाची शीला सिंह पत्नी नन्हुक लाल सिंह के एक लाख 40 हजार रुपये तथा करीब दो लाख रुपये कीमत के गहने उठा ले गए।
सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो घर वाले हैरत में पड़ गए। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
कौशाम्बी कोतवाली के तारा का पूरवा गांव में सोमवार रात मकान के पिछले हिस्से में लगा दरवाजे का ताला तोड़ कर चोर नकदी, गहने सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित शीतला प्रसाद निषाद ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ मकान के अगले हिस्से में सो गए थे।
इस दौरान घर में घुसे चोर आलमारी-बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये के साथ करीब ढाई लाख रुपये कीमत के गहने उठा ले गए। सुबह जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें