फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की भिड़ंत में मजदूर की मौत, चाचा-भतीजा की हालत गंभीर

विज्ञापन
मृतक मूलचंद की फाइल फोटो
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा मोड़ के पास कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में धान मिल में मजदूरी करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कोरियो गांव निवासी दुजई पुत्र मूलचंद्र अजुहा स्थित एक धान मिल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी शालिनी देवी ने बताया कि शनिवार सुबह वह रोज की तरह बाइक से काम पर जा रहे थे। जब वह टांडा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र स्थित आशीषपुर गांव निवासी भीम सिंह चला रहा था और उस पर उसका भतीजा जानू सिंह पुत्र श्यामलाल भी सवार था।
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मूलचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भीम सिंह और जानू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिराथू पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मूलचंद्र की अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी शालिनी देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खरपतवार और झाड़ियों से हादसों का खतरा
अजुहा क्षेत्र से टांडा जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ उगे खरपतवार और झाड़ियों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस घुमावदार सड़क पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

मृतक मूलचंद की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें