फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पानी भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव

Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली के पचासा गांव में रविवार रात पानी भरे गड्ढे में मजदूर का शव पड़ा मिला। परिजन स्पष्ट कारण नहीं बता सके। जबकि, ग्रामीण कलह के चलते जहर निगलने का कयास लगा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

पचासा गांव निवासी 41 वर्षीय रामचंद्र मुंबई में मजदूरी करता था। भाई गुड्डू ने बताया कि रामचंद्र सप्ताह भर पहले ही मुंबई से गांव लौटा था। रविवार रात वह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। कई घंटे बाद भी वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच पानी भरे गड्ढे में रामचंद्र का शव पड़ा देखा।
जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों का फिलहाल कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें