कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर बमरौली में बन रहे ओवरब्रिज पर काम कर रहा एक मजदूर पुल से गिर गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान मिडाई पासी (45 ) निवासी सुजातपुर पुल के ऊपर से अचानक गिर गया। साथी मजदूरों के अनुसार मिडाई ऊंचाई पर काम कर रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। हादसा देख मौके पर मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उसकी हालत गंभीर है। आरोप है कि कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों के अभाव के कारण हादसा हुआ है।