पश्चिम शरीरा कस्बे में गिरा माकान का मलबा। संवाद
कस्बे के एपीजे अब्दुल कलाम नगर में निर्माणाधीन मकान की फर्श बना रहे मजदूर के पर लिंटर पर रखा मलबा भर भराकर गिर गया। मलबे में दबने से गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित के परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव कब्जे में लिया है।
महेवाघाट के अंधावा गांव निवासी रमेश केसरवानी पश्चिमशरीरा के अब्दुल कलाम नगर में घर बनवा रहे हैं। घर में फर्श का काम चल रहा है। शुक्रवार को रमेश के गांव का संदीप (35) निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने आया था। वह नीचे फर्श बना रहा था तभी ऊपर लिंटर पर रखा मलवा गिरने से वह जख्मी हो गया। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। संदीप के दो बेटे हैं जो प्रयागराज में मजदूरी करते हैं।