फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गठिया व जोड़ों के दर्द की दवा के नाम पर किसान से 80 हजार की धोखाधड़ी

Sat, 22 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गठिया व जोड़ों के दर्द से परेशान किसान को दो लोगों ने मर्ज के शर्तिया इलाज के नाम पर 80 हजार रुपये की चपत लगा दी। बीमारी ठीक नहीं होने पर पूरी रकम वापस करने दावा किया गया था। मर्ज सही नहीं होने पीड़ित ने पैसा मांगा तो उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चक खोदायगंज निवासी सोहन लाल ने बताया कि उनकी उम्र 52 वर्ष है। गठिया व जोड़ों के दर्द के कारण वह किसानी नहीं कर पाते हैं। दिसंबर 2022 में उनकी मुलाकात कड़ाधाम कोतवाली के जहांगीराबाद निवासी विनोद निषाद व फरीदपुर के राजू उर्फ हेमचंद्र मौर्य से हुई। दोनों ने खुद को एक दवा कंपनी का विक्रेता बताया।
साथ में लाए गए पर्चे को दिखाया गया। जिस पर दावा किया गया था कि बीमारी सही नहीं होने पर पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
उनके झांसे में आए सोहनलाल ने वर्ष 2023 में दो किस्तों में 80 हजार रुपये की दवा खरीदी। बीमारी ठीक नहीं होने पर नवंबर 2023 में पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत सदर कोतवाली के अलावा एसपी तक से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परेशान पीड़ित ने सीजेएम कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें