फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड्रावी बवाल : कोटिया प्रधान समेत 14 पर मुकदमा

Wed, 13 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव में सोमवार को हुए बवाल के मामले में कोटिया ग्राम प्रधान समेत 14 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाने के अतिरिक्त निरीक्षक की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन

इमलीगांव निवासी पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पांडेय ने हाल ही में कुंड्रावी में एक जमीन खरीदी थी। सोमवार को वह भाइयों के साथ निर्माण करा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि इसी बीच कोटिया के फरार 50 हजार के इनामी बदमाश रामदास पाल, उसके हिस्ट्रीशीटर भाई व ग्राम प्रधान राजेश उर्फ सुग्गीलाल ने अन्य साथी के साथ स्कॉर्पियों से वहां पहुंचकर फायरिंग कर दी। घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे प्रयागराज–कौशाम्बी मार्ग जाम रहा।
सीओ चायल को कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर जाकर हालात काबू में करने पड़े। प्रकरण में पुलिस ने प्रधान राजेश, उसके भाई रामदास, धर्मेंद्र पांडेय, मोनू पांडेय और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें