फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी पर भड़के गांववाले

Fri, 23 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सस्तेदर पर खाद्यान्न और मिट्टी का तेल नहीं मिलने से बृहस्पतिवार को बभन का पुरा गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने आपूर्ति अधिकारी को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बभन का पुरा गांव निवासी शिवभवन, उमेश कुमार, रामकरन, संतोष कुमार, गोरेलाल, तुलई, दुर्वासा, राज बहादुर, केदारनाथ, बच्चालाल, मेवालाल आदि ने बताया उनके गांव में संचालित सस्तेदर के अनाज की दुकान का संचालक वितरण में मनमानी करता है। लोगों की मानें तो तीन महीने से खाद्यान्न, मिट्टी का तेल और चीनी का वितरण ग्रामीणों को नहीं किया गया है। वितरण करने को कहने पर कोटेदार झगड़े पर उतारू हो जाता है, ग्रामीणों को धमकी दी जाती है।

आरोप है कि गरीबों को सस्ती कीमत पर अनाज और तेल बिक्री के बजाय कोटेदार उसे व्यापारियों को बेच डालता है। गांववालों का कहना है कि इससे पहले भी आपूर्ति विभाग के अफसरों से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर समस्या के  समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने आपूर्ति अधिकारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें