फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से कोटेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से कोटेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

उलाहना देने गए पिता की बेटों के साथ मिलकर पीटा, दी तहरीर
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को राशन लेने गई युवती से कोटेदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उलाहना देने गए उसके पिता की बेटों संग मिलकर पिटाई की। पीड़ित ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी बेटी राशन लेने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गई थी। आरोप है कि कोटेदार बेटी को पकड़कर घर के भीतर घसीट ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर पिटाई की। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी लड़की ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पिता उलाहना देने पहुंचा तो आरोपी ने अपने दो बेटों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पिटाई से घायल व्यक्ति को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार होने पर बुधवार को उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें