फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर सड़क पर बैठे कोटेदार

Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मौजूदा राशन वितरण प्रणाली के खिलाफ जिले के कोटेदारों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी एसपी कार्यालय के सामने मंझनपुर-भरवारी सड़क पर बैठ गए। बाद में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन डीएसओ आनंद कुमार सिंह को सौंपा। डीएसओ ने कोटेदारों की मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

  डीएसओ को सौंपे गए ज्ञापन में कोटेदारों ने राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह से बदले जाने की मांग की है। राशन वितरण में दिए जा रहे कमीशन को समाप्त कर अन्य राज्यों की तरह मासिक वेतन लागू करते हुए मौलिक अधिकार बहाल किए जाने की बात प्रमुखता से रखी। आरोप लगाया कि इन दिनों कोटेदारों की फजीहत हो रही है। प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते उनके खिलाफ आए दिन शिकायतें होती है। शत प्रतिशत वितरण करने के बाद भी जांच में जाने वाले अफसर और उनके चालक तक कोटेदारों से वसूली करते हैं। इसके अलावा तेल के कोटे में कटौती कर दी गई है। इससे कोटेदारों को वितरण में कठिनाई उठानी पड़ती है। डीएसओ ने मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान समेत जिले भर के दर्जनों कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें