फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोलुहा-छेकवा संपर्क मार्ग को होगा निर्माण, एक सप्ताह में शुरू होगा निर्माण

Wed, 10 Dec 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
संपर्क मार्ग का निरीक्षण करते अ​धिकारी। स्रोत- ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कनैली। कौशाम्बी ब्लॉक के कोलुहा-छेकवा से होते हुए लाला का पूरा गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द होगा। इसके लिए मंगलवार को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण व बीडीओ ने सड़क का निरीक्षण किया। सड़क कहां किस हाल में है। इसकी रिपोर्ट तैयार की। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

कोलुहा से छेकवा होते हुए लाला का पूरा तक जाने वाली करीब पांच किमी सड़क की हालत बेहतर नहीं है। ऐसे में गांव के लोगों ने करीब एक माह पहले प्रदर्शन करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों, मरीजों और आमजन को रोजाना कठिनाइयों का सामना करने जैसी बातों को रखते हुए समस्या के समाधान किए जाने की मांग की थी।
इस पर मंगलवार को पीडब्लूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह व बीडीओ सुरेश कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की दयनीय स्थिति को देखते हुए इसे प्राथमिकता पर ठीक कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने ग्राम प्रधान उर्मिला द्विवेदी से बातचीत कर आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें