भरवारी। कोखराज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात लोहरा मोड़ के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान चरवा कोतवाली के सैयद सरावा निवासी जाफ़र अहमद पुत्र वकील अहमद के रूप में की गई।
कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि जाफर पर 20 हजार का इनाम है। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था।महीने भर पहले समता पेट्रोल पंप के सेल्समैन से एक लाख चार हजार की लूट किया था। इस पर कोखराज थाने में हत्या के प्रयास व लूट जैसी धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।जाफर चार साल से कोखराज के अलमचंद्र में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। कोतवाल ने बताया कि दबिश के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर एक फायर भी किया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। लिखापढ़ी करने बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।