मां शीतला अतिथि गृह सयारां में पत्रकारों के साथ वार्ता करते दर्जा प्राप्त महाराज मंत्री संवाद
- फोटो : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा खिलाती शिक्षिका। विभाग स्रोत
कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मंगलवार को सयारा सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाल ही में शुरू की गई किसान समृद्धि योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके लागू होने से किसानों को कम समय में और कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, बैठक में 12 विभागों में से केवल चार विभागों के अधिकारियों के उपस्थित रहने पर राज्य मंत्री कुलजीत सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों के समय के भ्रष्ट और नाकारा अफसरों के कारण जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।