फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर भट्ठा मजदूर जख्मी

Tue, 05 May 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। ईंटभरी ट्रैक्टर ट्राली से सोमवार की सुबह गिरकर कयामुद्दीनपुर गांव का मजदूर घायल हो गया। ट्राली की चपेट में आने उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दुर्घटना की जानकारी घरवालों को दी। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर गांव निवासी रमेश कुमार (22) पुत्र बाबूलाल स्थानीय ईंट भट्ठे पर काम करता है।
विज्ञापन


 वह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर उसे ग्राहकों के घर पहुंचाता है। सोमवार की सुबह भी करीब 10 बजे वह भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादने के बाद उसे इलाहाबाद उतारने जा रहा था। चालक ने बताया कि वह ट्राली पर ही बैठा था। जैसे ही ट्राली कोइलहा गांव के समीप पहुंची अचानक वह फिसलकर ट्राली से गिर गया। इससे वह ट्राली की चपेट में आने से कुचल गया। सड़क पर युवक को खून से लथपथ पड़ा देख स्थानीय लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। ड्राइवर ने इन्हीं ग्रामीणों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें