फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में भट्ठा मजदूर को लगी गोली, गंभीर

Sat, 23 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा (कौशाम्बी)। करारी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर  ईंट भट्ठे में काम कर रहा मजदूर गोली लगने से लहूलुहान हो गया। अधेड़ को खून से लथपथ देख साथ रहे अन्य लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। अधेड़ को गोली कैसे लगी इसका रहस्य बरकरार है। एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


 जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
करारी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव का रहने वाला अमृतलाल (40) पुत्र छोटई गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। शुक्रवार की दोपहर वह भट्ठे पर काम कर रहा था। इसी दौरान अबूझ हालत में उसे गोली लग गई। हाथ में छर्रे धंसने से वह लहूलुहान हो गया। साथी को लहूलुहान देख भट्ठे में अफरा-तफरी मच गई। अन्य भट्ठा मजदूरों ने अधेड़ को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। घायल की पत्नी नूरजहां ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसओ धंनजय वर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मजदूर को गोली कैसे लगी जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें