फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर सिर और धड़ अलग-अलग फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक की हत्या कर श्व और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। युवक का धड़ कोखराज कोतवाली के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास मिला। जबकि, युवक का सिर करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेते में बरामद हुआ। शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए लोगों ने सिरकटी लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धड़ व सिर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बृहस्पतिवार की रात परिवार वालों को बिना बताए कहीं गया था। उसकी हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के बीरनपर गांव निवासी फूलचंद्र (35) बृहस्पतिवार रात घरवालों से बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। देर रात तक फूलचंद्र के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले खोजबीन में जुट गए। इस बीच शुक्रवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास एक लोगों ने सिर कटी मिलने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
शव फूलचंद्र का था। कातिलों ने उसकी हत्या करने के बाद सिर गायब कर दिया था। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर दूधनाथ के खेत में फूलचंद्र का सिर बरामद हुआ। परिवार के लोग फूलचंद्र की हत्या के बाबत कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इंस्पेक्टर कोखराज गणेश प्रसाद का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद परिवार वालों की हालत सामान्य नहीं है। उनके सामान्य होने के बाद पूछताछ की जाएगी। जल्द ही कातिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें