फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अपहृत किशोरी लौटी घर, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र से किशोरी को अगवा करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। साथ ही चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज इलाके के पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी को पड़ोसी ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी 24 अप्रैल को अपने साथ बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोप है कि कानपुर में उसे कमरे में बंधक बनाकर साथी संग मिलकर दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटी किशोरी दूसरे दिन घर लौटी। परिजनों को आपबीती सुुनाई।
पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपियोें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद कलमबंद बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें