फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ा धन खोदने के बहाने किशोर की बलि की कोशिश

Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मड़िहामई गांव में शुक्रवार रात तांत्रिकों ने एक किशोर की बलि देने का प्रयास किया। गांव का एक युवक रात को उसे गड़ा धन खोदने के बहाने बुलाकर ले गया था। घर से अचानक लापता किशोर की तलाश में परिजनों, ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित परिवार ने मामले में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के रसूलपुर मड़िहामई गांव का नीरज (13) पुत्र कमलेश कुमार शुक्रवार की रात घर के बाहर अलाव जलाकर ताप रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच गांव का एक युवक आया और उसे गड़ा धन निकालने के बहाने गांव के बाहर नदी किनारे बुला ले गया। इस दौरान किशोर से रास्ते भर युवक पूछता रहा कि कभी तुम आग से जले हो या फिर कभी पानी में डूबने से बचे।

बात करते-करते दोनों नदी किनारे पहुंच गए। जहां पहले से मौजूद चार-पाच लोग गड्ढे की खुदाई कर रहे थे। उधर किशोर के अचानक गायब होने पर परिजनों के साथ गांव के लोग किशोर को खोजते हुए नदी किनारे पहुंचे तो आरोपी तांत्रिक के साथ रहे अन्य लोग भाग निकले। परिजनों के पहुंचने पर किशोर की जान बची। ग्रामीणों की मानें तो इलाके में नर बली की कई घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर, नरबली की सूचना मिलते ही अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को मौके से नीबू, अगरबत्ती आदि पड़ी मिली। नरबली के प्रयास की हुई घटना से इलाके में सनसनी है। चौकी प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि पीड़ित किशोर के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें