खो-खो गर्ल्स में ब्ल्यू एवं जूनियर वर्ग में रेड हाउस बना विजेता
नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
भरवारी। कस्बा स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को 200 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, शाट पुट लॉन्ग जंप और हाई जंप आदि प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एआरटीओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का अपना विशेष महत्व है।
खो-खो में ब्ल्यू हाउस गर्ल्स व जूनियर वर्ग में रेड हाउस विजेता बना। डिस्कस थ्रो में प्रज्वल प्रथम रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक अभिजीत गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट किया। प्रबंधिका ज्योति अभिजीत ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रधानाचार्य ने अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आयुष साहू, रेहान अंसारी, रेनू केसरवानी, शिखा श्रीवास्तव, नीलू, अर्चना, प्रियंका, प्रतीक, वर्तिका, आशीष, आशुतोष, साधना, अकांक्षा, आनंदिता, मुजम्मिल, शिव आदि उपस्थित रहे।