फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले में खेलो इंडिया से निखर रही एथलेटिक्स की नई पौध

विज्ञापन
टेंवा स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम इन दिनों उभरते एथलीटों की मेहनत का गवाह बना हुआ है। सुबह और शाम मैदान पर 50 से अधिक खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीकी बारीकियां सीखने के साथ आगामी जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत 30 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 16 बालिकाएं और 14 बालक शामिल हैं। इसके अलावा 25 से अधिक अन्य पंजीकृत खिलाड़ी भी रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस, स्पीड, स्टैमिना और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।
स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अभिषेक कुमार, अनुराग, रचना और रवि ने बताया कि नियमित प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। कोच के मार्गदर्शन में वे खेल की नई तकनीक सीख रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें