फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो लाख किसानों का बनेगा केसीसी

विज्ञापन
KCC will be made of 2.25 lakh farmers - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सवा दो लाख किसानों का बनेगा केसीसी
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंकों के नहीं लगाने होंगे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। लाभार्थी कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संबंधित बैंकों में ऑटो अपडेट कर दिया गया है। इससे जिले के करीब दो लाख 21 हजार किसानों को खेतीबाड़ी के लिए साहूकारों से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए जिले के दो लाख 21 हजार किसानों ने ऑन लाइन आवेदन कर रखा है। इसमें एक लाख 62 हजार किसानों को सम्मान निधि का पैसा भी उनके बैंक खाते में भेजा जा चुका है। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को सवा करोड़ रुपये भेजे भी जा चुके हैं। अभी भी किसान आवेदन कर रहे हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार ने अब किसानों के लिए एक और सुविधा दी है। योजना के तहत पंजीकृत किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड उनके बैंक में ऑटो अपडेट कर दिया गया है। जिन किसानों पहले से क्रेडिट कार्ड बना है, वह किसान चाहे तो अपनी ऋण सीमा बढ़वा सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड निष्क्रिय हो गया है वह नियमानुसार सक्रिय करा सकते हैं। इसके लिए बैंक में किसानों को सिर्फ एक पन्ने का प्रोफार्मा भरकर देना होगा। डीएम ने बताया कि बैंक शिविर लगाकर कार्ड बनाएंगे। बैंक में भी किसानों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। कहा कि किसानों को इसके लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं होगी। केवल उन्हें जमीन के अभिलेख और बोई गई फसल की जानकारी ही देनी होगी। इसके लिए किसानों से एक भी रुपये शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर कोई शुल्क की मांग करता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को जरूर दें। कहा कि अगर किसान समय से केसीसी के रुपये जमा कर देंगे तो उन्हें केवल चार प्रतिशत दर से ही ब्याज देना होगा। बताया कि तीन लाख की सीमा तक केसीसी बनवाने पर प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि पशुपालन करने वालों को भी केसीसी का लाभ दिया जाएगा। अगर कोई किसान पशुपालन किए हुए है और वह आवेदन करता है तो उसका भी केसीसी बनवाया जाएगा। इसके लिए किसानों को केवल एक फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इनका कहना है
प्रधाममंत्री सम्मान निधि से पंजीकृत किसानों का क्रेडिट कार्ड ऑटो अपडेट कर दिया गया है। किसान बैंक में एक प्रोफार्मा जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना का लाभ दिलाने के लिए गांवों में किसानों को जागरूक किया जाएगा।
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें