फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीएम ने एमडीएम की तहरी चखकर परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को सिराथू ब्लॉक के सेहिया आमद करारी स्थित प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मिड्डेमील को चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। मीनू के अनुसार बुधवार को तहरी एवं दूध दिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कक्षा में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों के ड्रेस, जूता, बैग एवं पाठ्य पुस्तकों के वितरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, कुछ बच्चों द्वारा जूता एवं बैग न मिलने की शिकायत पर डीएम ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका उमारानी के गैरहाजिर होने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विद्यालय में गंदगी मिलने पर डीपीआरओ से संबंधित ग्राम प्रधान को नियमित रूप से परिसर की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होने विद्यालय में जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ सौन्दर्यीकरण कराने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर बीएसए स्वराज भूषण त्रिपठी, डीआरओ गोपाल जी ओझा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें