फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : बालू लदी नाव पर रायफल से फायरिंग, मांझी नदी में कूद कर भागा

Sat, 19 Apr 2025 05:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

पिपरी कोतवाली और प्रयागराज के लालापुर कोतवाली के बीच यमुना की धारा से अवैध बालू बोट लाद कर आ रहे मांझी पर नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार रात रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बालू लदी नाव। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली और प्रयागराज के लालापुर कोतवाली के बीच यमुना की धारा से अवैध बालू बोट लाद कर आ रहे मांझी पर नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार रात रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। माझीं ने नदी में कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोलियों की सुराख से बालू लदी नाव नदी में डूब गई। इससे शुक्रवार रात भी बालू घाट पर लोडिंग पूरी तरह से बंद रही।

विज्ञापन


  पिपरी कोतवाली के सैदपुर गांव के सामने यमुना की धारा से अवैध खनन कर बोट में मोटी बालू लाद कर लाकर किनारे ठीहा लगाया जाता है। जिसे ऊंचे दाम पर बेंचा जा रहा है। बोट से अवैध बालू खनन और ठीहा को लेकर दोनो गुटों के बीच बृहस्पतिवार की रात चार डंपरों फायरिंग कर शीशा तोड़ दिया गया था।

घाट पर बालू लोडिंग करने गए लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब एक बजे चार नकाबपोश बदमाशो ने नाव पर बालू लाद कर घाट किनारे आ रहे मांझी पर रायफल से कई राउंड फायरिंग की। मांझी ने नाव से नदी में कूद कर किसी तरह जान बचा कर भाग निकला। बताया जा रहा है गोलियों की सुराख से प्रयागराज के प्रतापपुर निवासी टमाटर निषाद की बालू लदी नाव नदी में डूब गई। इस दौरान करीब 20 मिनट में सात फायरिंग कर बदमाश भी भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें