पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में शनिवार तड़के एक महिला की लाइसेंसी राइफल से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में शनिवार तड़के एक महिला की लाइसेंसी राइफल से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
संगीता देवी करन सिंह मूलरूप से महेवाघाट के पचामा के रहने वाले हैं। वह काफी समय से पत्नी संगीता देवी (42) और एक 11 वर्षीय बेटे के साथ पति करन सिंह व एक 11 वर्षीय बेटा के साथ पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में घर बनाकर रहते थे। पुलिस के प्रारंभिक सूचना से पता चला कि सुबह करीब पांच बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पति व बेटे दोनों की नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो संगीता देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और बगल में लाइसेंसी राइफल पड़ी थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी बात सामने आई है कि संगीता देवी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के समय घर से तीन राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और लाइसेंसी राइफल को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पति करन सिंह घर पर रहकर एक छोटी बैंक का संचालन करते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूछताछ के लिए पति को अपने साथ थाने ले गई।