फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में जल्द अपना होगा रोडवेज बस डिपो

Fri, 19 Jan 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर ​स्थित बस डिपो। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी का खुद का बस डिपो अब तक मूर्तरूप नहीं ले पाया। प्रयागराज के लीडर रोड डिपो के कर्मचारियों के भरोसे यहां का संचालन किया जा रहा है। अब यहां डीजल पंप लगाए जाने की स्वीकृति मिली है। पंप स्थापित होने से जिले से संचालित 18 बसों को डीजल भरवाने के लिए प्रयागराज तक दौड़ नहीं लगानी होगी। वर्कशॉप भी बनकर तैयार है। इन सब चीजों के दुरुस्त होने से कौशाम्बी को 50 बसें मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले का खुद का बस अड्डा केवल नाम मात्र का संचालित है। यहां प्रयागराज के लीडर रोड डिपो की 18 पुरानी बसों पर कौशाम्बी डिपो लिखवाकर संचालित किया जा रहा है। बस स्टॉफ में कर्मचारी भी प्रयागराज के ही हैं। इसके अलावा अन्य डिपो की बसों के भरोसे यहां की परिवहन व्यवस्था है।
अब कौशाम्बी डिपो में डीजल पंप लगाने की स्वीकृति मिल गई है। वर्कशॉप का भी काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही बस अड्डा आकार ले लेगा। एआरएम आरएस वर्मा का कहना है कि डीजल पंप लगाया जा रहा है। इससे कौशाम्बी डिपो की रोडवेज बसों को यहीं डीजल मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ अन्य काम हैं, जिन्हें तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। सब ठीक रहा है तो इसी साल से परिवहन सेवाएं काफी बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें