अब तक की सब से अधुनिक होगी मंडी
प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सुनील कुमार ने बताया कि मंडी अब तक की मंडियों में सब से अधुनिक होगी। इसमें रिटेल व थोक बाजार के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग यूनिट, टेनिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी होगी। इसके साथ ही यहीं पर एक अधुनिक शाप होगी। यहां से मछली उत्पाद भी लोगों को मिलेेगा।
बड़े पैमाने पर खुलेगे रोजगार के द्वार
मछली मंडी अगर बनकर तैयार हुई तो जिले के बेरोजगारों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। मछली कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा तो मिलेगा ही साथ में ट्रांसपोट्रेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। बताते चले कि जिले में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है। बाजार नहीं मिलने के कारण लोग यहीं की छोटी बाजारों में अपनी मछली बेचते हैं।