संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात किशोरी को अगवा कर ट्रक की केबिन में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेजा गया।
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात किशोरी को अगवा कर ट्रक की केबिन में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेजा गया। जबकि लोगों पर नजर रख रहे साथी की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र का एक व्यक्ति ईंट भट्ठा में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि सोमवार को 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए शाम को खेत की तरफ गई थी। इस बीच आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर अगवा कर लिया। युवक उसे अपने ट्रक की केबिन में ले गया। जहां उसका साथी मौजूद था। उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और साथी रखवाली करता रहा। विरोध करने पर युवक ने किशोरी की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। भाई ने उलाहना दिया तो उसे भी पीटा गया। शोर सुनकर लोगों को आता देख युवक व साथी ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने मां संग थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। उसके साथी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।